.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा पहले हक अधिकार को हड़पी अब महापुरूषों को- डा० रामदुलार राजभर


समाजवादी पार्टी ने मनाई महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती

मोदी-योगी राजभर समाज के हितैषी नहीं बल्कि दुश्मन है- डा० रामदुलार राजभर


आजमगढ़: नेहरू हाल में समाजवादी पार्टी नेताओं ने राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव राजभर की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डा0 रामदुलार राजभर पूर्व मंत्री तथा संचालन पप्पू राजभर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि राजा सुहेलदेव राजभर बहुत ही बहादुर राजा थे, उनको राष्ट्रवीर कहा जाता है। उन्होंने देश पर हमला करने वाले विदेशियों का डटकर मुकाबला किया और देश की रक्षा किया। पूर्व सांसद ने कहा कि आज भाजपा किस मुॅह से राजा सुहेलेदव राजभर की जयंती मना रही है। जबकि मोदी-योगी की सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों का दमन कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0 रामदुलार राजभर ने कहा कि योगी जी का यह बयान कि राजा सुहेलदेव राजभर नहीं क्षत्रिय समाज के थे। इससे यह साबित होता है कि मोदी-योगी राजभर समाज के हितैषी नहीं बल्कि दुश्मन है। अब तक इन लोगों ने हमारे हक अधिकार को हड़पा अब देवी देवता व महापुरूषों को भी हड़प रहे हैं। हम लोग उनका मुॅह तोड़ जवाब देंगे। हम लोगों द्वारा मिलकर सन् 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर जिले जिले में राजा सुहेलदेव राजभर जी की मूर्ति की स्थापना की जायेगी। कार्यक्रम को अन्य सपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment