.

.

.

.
.

आज़मगढ़: विपक्ष किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है- अनिल राजभर


जब-जब भाजपा की सरकार बनी तब-तब महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बढ़ा है - पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री

आजमगढ़ : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कृषि सुधार कानून को लेकर विपक्ष किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कांग्रेस, सपा व बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षियों में विरोध करने का फैशन सा आ गया है। चुनी गई सरकार का विरोध, देश की संसद में पारित कृषि कानून का विरोध और लाल किले पर विरोध स्वरूप झंडा फहराना राष्ट्रद्रोह है। कैबिनेट मंत्री मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस-प्रतिनिधियों से रूबरू थे। नेता प्रतिपक्ष राम गोविद चौधरी के कृषि सुधार कानून के विरोध पर कहा कि किसी ने कोई सुझाव तो नहीं दिया। यदि कानून गलत होगा तो जनता हमें सबक सिखाएगी, किसी दूसरी पार्टी को क्यों परेशानी है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को महाराजा सुहेल देव की जयंती पर बहराइच में प्रतिमा और स्मारक का दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। उस तिथि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से सुहेलदेव को मानने वाले लोग जाएंगे। कहाकि जब-जब भाजपा की सरकार बनी तब-तब महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गाजीपुर में खुद राजभर समाज के बीच सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी किया। कहाकि कुछ लोग सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाने वाले अब राजनीति की दुकान बना लिए हैं। ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब हो चुका है। राजनीति के स्वार्थ में अंधे होकर आंक्राता सलार मसूद के खून-खानदान के लोगों से मिलकर राजनीतिक गठबंधन करते हैं। इससे ज्यादा महाराजा सुहेलदेव का अपमान नहीं हो सकता है। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के मुखिया असदुद्दीन औबैसी के जिले में इंट्री के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों से भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मंत्री ने पंचायत चुनाव में भाजपा के शामिल होने पर कहाकि पार्टी पूरे दमदारी से हर पद का चुनाव लड़ेगी। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह व लालगंज ऋषिकांत राय भी रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment