.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष,चाकू मार कर युवक की हत्या, एक गंभीर


जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शनिवार देर रात हुई घटना

पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,03 हिरासत में

आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शनिवार देर रात 10.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी त्रिभुवन राम पुत्र नारायन राम और फिरतू राम पुत्र सिल्लू के बीच पिछले कुछ समय से रंजिश चल रही है। शनिवार की रात दोनों पक्ष रविदास जयंती समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोगों ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकूबाजी शुरू कर दी। चाकू लगने से त्रिभुवन राम 30 पुत्र नारायन राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई दीना राम गंभीर रूप से घायल हो गया। भीम राम को मामूली चोट आयी। स्थानीय लोगों की मदद से दीना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी होेने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक त्रिभुवन राम की पत्नी रेनू देवी ने फिरतू समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष जहानागंज संदीप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 03 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment