.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस आम आदमी के बजट से बाहर हो गए-आदिल शेख


पूर्व विधायक आदिल शेख ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला 

महाराजा सुहेलदेव जयंती कार्यक्रम में सैकड़ों वंचितों में किया कंबल वितरण

दीदारगंज/आजमगढ़: मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महूजा नेवादा गांव में स्थित महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाजवादी पार्टी विधानसभा दीदारगंज के पूर्व विधायक आदिल शेख ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर आए हुए सैकड़ों गरीब व असहाय महिलाओं को उनके द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की गिनती भारत के उन राजाओं में होती है जो न्याय प्रियता के लिए जाने जाते है और राष्ट्र रक्षा के लिए उन्हें भारत के वीरों में गिना जाता है। महाराजा सुहेलदेव ने कभी अपनी आन बान सम्मान से समझौता नहीं किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का हमेशा राजा सुहेलदेव को आदर्श मानते हुए उनके समाज के लोगों के लिए काम करने का संकल्प रहा है। लेकिन आज उनके नाम पर तमाम पार्टी के लोगों ने सिर्फ समाज को ठगने का काम किया है। आज देश, प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर है पेट्रोल डीजल,रसोई आम आदमी के बजट से बाहर हो गई है। इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अनाज, सब्जियां , फल गरीब आदमी को इस महंगाई में खाना दूभर हो गया है। चोरी व बलात्कार अपने चरम पर हैं। किसानों और गरीबों का शोषण करने में सरकार अपना पूरा समय जाया कर रही है। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय चौहान ने किया। इस अवसर पर रामचरित यादव,उमेश सिंह,सुरेश यादव,रामू राजभर,कार्यक्रम संयोजक रामजतन राजभर उर्फ काका,विश्वनाथ राजभर,आशा राजभर,मुनीम शेख,सिकंदर यादव,साहब लाल यादव सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment