भाजपा नेताओं ने डीएम से मिल कर पूर्व में चयनित स्थान पर ही विश्विद्यालय बनाने की मांग रखी
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आजमगढ़ में बनने वाले विश्वविद्यालय को पूर्व चयनित स्थान पर ही बनवाने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व हरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, लक्ष्मण मौर्य, जिला महामंत्री,पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, नन्हकूराम सरोज, सुरज श्रीवास्तव, सचिदानंद सिंह सम्मिलित रहे। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली है की विश्वविद्यालय के लिए कहीं और जमीन की तलाश की जा रही है जो कि मुख्यालय से काफी दूर है । इसको संज्ञान लेते हुए भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज आजमगढ़ जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और कहा कि विश्वविद्यालय के लिए पूर्व में चयनित जगह मुख्यालय के नजदीक है और वहीं पर विश्वविद्यालय बनाया जाय। भाजपा नेताओं ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया की विश्वविद्यालय पूर्व चयनित जगह पर ही बनेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment