.

.

.

.
.

आज़मगढ़: बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर


अहरौला थाना क्षेत्र में बीती रात हुए दोनो सड़क हादसे

आजमगढ़: जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। अहरौला थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव निवासी रामवेस प्रजापति 48 अपने भतीजे सवीन्द्र 30 के साथ शुक्रवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। रात करीब 8.30 बजे अभी वे गहजी गांव के पास बर्तनी मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आई तेज गति बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। दुर्घटना में चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में रामवेस की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार महेन्द्र गौतम 34 भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सवीन्द्र व महेंद्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने रामवेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी क्रम में इसी थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी देवलास निषाद 55 शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे बाजार से घर जा रहे थे। अभी वे गहजी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि देवलास की मौके पर ही मौत हो गयाी। स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे अधेड़ पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment