.

.

.

.
.

आजमगढ़ :अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में मारा टक्कर, 02 बच्चियों समेत 04 की मौत



हादसे में 07 लोग गंभीर रूप से घायल, मंडलीय अस्पताल में भर्ती

सिधारी क्षेत्र के गिरधरपुर के समीप हुई दुर्घटना, ट्रक छोड़कर चालक फरार हुआ

आजमगढ़। सिधारी क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के समीप बुधवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे हुई एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर व अस्पताल में अधिकारियों के साथ फोर्स मौजूद रही। वहीं डॉक्टरों की टीम भी इलाज करने में लगी रही।  गंभीर हालत में एक  बालिका को रेफर कर दिया गया। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा चौराहे के समीप गिरधरपुर गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने सवारी से भरी टेंपो में टक्कर मारने के बाद  एक घर में घुस गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। टेंपो सवार यात्रियों की चीख-पुकार से अफरा तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था। वहीं ऑटो पर सवार लोग अलग-अलग परिवार के थे और नरौली स्टैंड से वापस अपने गांव जहानागंज थाना क्षेत्र के शुंभी व आसपास जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसमें ट्रक चालक की गलती दिखाई दे रही थी। वही सूचना के बाद तो मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई थी लेकिन एंबुलेंस के काफी देर पर पहुंचने पर लोगों में भारी आक्रोश था। हालांकि किसी तरह फोर्स ने स्थिति को संभाली वहीं इससे पूर्व ही सभी घायलों को व मृतकों को अलग-अलग वाहनों से भेज दिया गया था। देर शाम पुलिस ने दुर्घटना का विवरण देते हुए बताया कि टेम्पो में सवार कुल 11 यात्रियों में से 4 लोगों की(2 महिला व 2 बच्ची) मौके पर मृत्यु हो गई और 7 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया । मृतकों में प्रभावती देवी पत्नी रामलाल निवासी चक्रपानपुर उम्र 55 वर्ष चक्रपानपुर थाना जहानागंज , चंदा पुत्री सम्पत निवासी करखिया थाना रौनापार उम्र 30 वर्ष , सौम्या पुत्री रुदल चौहान उम्र 5 वर्ष व प्रज्ञा पुत्री रुदल चौहान उम्र 3 वर्ष निवासी महमूदपुर थाना जहानागंज है। वहीं घायलों में रामलाल पुत्र खरभू राम निवासी चक्रपानपुर थाना जहानगंज उम्र 65 वर्ष,  रीना पत्नी मोतीराम निवासी पेवाठा थाना जहानागंज उम्र 30 वर्ष जिनके 2 बच्चे आकांक्षा उम्र 3 वर्ष व आयुष उम्र 4 वर्ष भी घायल हैं इसके अलावा नैना राजभर पुत्री राम आशीष निवासी शाहपर उम्र 13 वर्ष थाना जहानागंज, उषा पत्नी रुदल चौहान निवासी महमूदपुर थाना जहानगंज उम्र 40 वर्ष जिनकी 1 बच्ची जिसका नाम सिया पुत्री रुदल चौहान उम्र 8 वर्ष का 1 दाहिना पैर कट गया है ।  टेंपो शहर के नरौली चौराहे से जहानागंज के लिए सवारियां भरकर जा रहा था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment