.

.

.

.
.

बूथ की लड़ाई ही अन्तिम होती है, मजबूत बूथ संरचना के लिए जुट जाना है - अश्वनी त्रिपाठी


उपाध्यक्ष आवास विकास परिषद अश्वनी त्रिपाठी हैं भाजपा के सदर विधानसभा प्रभारी

आज़मगढ़ आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक में सदर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि सदर विधानसभा के प्रभारी, उपाध्यक्ष आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश अश्वनी त्रिपाठी मौजूद रहे।
शीर्ष नेतृत्व ने उपाध्यक्ष आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश अश्वनी त्रिपाठी को सदर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके जनपद आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में भंवरनाथ चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष व सदर विधानसभा प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता साधक के रूप में काम करता है वही अन्य दलों के लोग राजनीति को साधन मानते हैं।आज आजमगढ़ के कार्यकर्ता जबरदस्त उत्साह से भरे हैं और आने वाले दिनों में इसी उत्साह के दम पर सदर विधानसभा में भाजपा का विधायक चुना जाएगा। हम हार से निराश होकर कभी रुकते नहीं कभी थकते नहीं बल्कि हम उससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते हैं। संगठित होकर टीम भावना से कार्य करने से हर समस्या का समाधान ढूंढ लेते हैं। हम सभी को जो सम्मान मिला है वह भाजपा की देन है सहयोग से कार्य करने से परिणाम सुखद होता है। भाजपा कार्यकर्ता त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति है। बूथ की लड़ाई ही अन्तिम लड़ाई होती है और उसे लड़ने के लिए बूथ की मजबूत संरचना के लिए लग जाना है। आप सभी लोग आशिर्वाद यात्रा के लिए तैयार हो जाय। सदर विधानसभा के सभी मठों मंदिरो का दर्शन और हमारे पुराने कार्यकर्ताओं का उनके घर जाकर आशिर्वाद प्राप्त करना ही आशिर्वाद यात्रा है। विधानसभा चुनाव में यही आशिर्वाद हमें विजय दिलाएगी। आशिर्वाद यात्रा के बाद ही मंडलों की बैठक , सेक्टरों की बैठक और मेरा प्रयास होगा की बूथों पर भी बैठक करुंगा। निश्चित रूप से भाजपा विकल्प बन कर निकलेगी। आजमगढ़ सदर विधानसभा भी आप के अनुकूल हो चुकी है।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, धनश्याम सिंह पटेल, जयनाथ सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, सचिदानंद सिंह, दुर्ग विजय यादव, ब्रजेश यादव, नन्हकूराम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, अजय सिंह, पंकज सिंह कौशिक, जूही श्रीवास्तव, आनन्द सिंह,पूनम सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, धर्मेंद्र सिंह, बबिता जसरासरिया, अभिनव श्रीवास्तव, धनन्नजय राय, आशुतोष पाठक, मृगांक शेखर सिन्हा, दीपक चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र अग्रवाल, धर्मवीर चौहान, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment