.

.

.

.
.

आज़मगढ़: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सपा विधायक नफीस नजरबन्द किये गए



भारत बंद के समर्थन के एलान के बाद अलर्ट प्रशासन ने कई नेताओं को घरों में रोका

आजमगढ़: किसान संगठनों के भारत बंद में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ आने की घोषणा के तहत पुलिस सुबह ही अलर्ट हो गई। सपा विधायक नफीस अहमद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिय गया। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि कहा कि किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्हाेंने स्वीकार किया कुछ नेताओं के घर के बाहर फोर्स जरूर लगाया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पहरा बिठाए जाने के सवाल पर कहाकि इसे लोकतंत्र की हत्या जैसा कृत्य ही कहा जाएगा। सरकार हमें जायज मांगों के लिए प्रदर्शन भी नहीं करने देना चाह रही है। यह दर्शाता है कि सरकार अंदर से डरकर रह गई है।
वहीं सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि पुलिस के दम पर बीजेपी सरकार आंदोलन को कुचलना चाहती है लेकिन काले कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
उधर भारत बंद के कारण सुबह ही लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए घरों से निकल गए थे।
सड़कों पर मौसम की दुश्वारियों एवं बंदी के कारण निजी वाहन नहीं चलने से लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा। हालांकि, बाजार में सामान्य दिनों की तरह ही हलचल बनी रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment