.

.

.

.
.

आजमगढ़: पीड़ित,शोषित महिलाओं की आवाज हमेशा उठायेगा नारी शक्ति संस्थान- अर्चना वत्सल


समारोह आयोजित कर मनाया गया नारी शक्ति संस्थान का 10वां वार्षिकोत्सव
 

संस्थान की संरक्षक, मंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों का हुआ चयन

आजमगढ़: नारी हितों को लेकर सदैव मुखर रहने वाली नारी शक्ति संस्थान का 10वां वार्षिकोत्सव रविवार को आराजीबाग स्थित ए.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देर शाम सोशल डिस्टेसिंग के साथ सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता अर्चना वत्सल व संचालन प्रत्यक्षा तिवारी ने किया। सर्वप्रथम मां दुर्गा के समक्ष संरक्षक मंडल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर संगठन के ध्येय गीत- आदि शक्ति की है भक्ति, नारी शक्ति-नारी शक्ति से कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद संरक्षक मंडल में श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव, रानी अनामिका सिंह, अर्चना वत्सल, मंजू उपाध्याय, प्रियंका पांडेय, सुनीत सिंह, अनीता आलोक श्रीवास्तव, दीपशिखा पांडेय, मधु सिंह, अनीता खंडेलिया की संरक्षक के पद पर घोषणा की गयी। मडल स्तरीय पदाधिकारियों में विदुषी अस्थाना को अध्यक्ष, नेहा दूबे को उपाध्यक्ष, ममता राय को महामंत्री बनाया गया वहीं कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, मंत्री अंशू अस्थाना, सहमंत्री निमिषा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी का दायित्व पूनम जसपाल सिह को दिया गया। इसके बाद आजमगढ़ का अध्यक्ष डा मनीषा मिश्रा, उपाध्यक्ष माला सिंह, सचिव डा पूनम तिवारी, कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल, महामंत्री रिंकी प्रशांत, मंत्री मंजू त्रिपाठी, सहमंत्री नीलम श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमिता अग्रवाल को दी गयी। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण अधिकारी रानी अनामिका सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता तथा संस्था के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलायी गयी।
अध्यक्षीय संबोधन में अर्चना वत्सल ने कहाकि संस्था अपने विगत 10 वर्षों से समाज की पीड़ित शोषित महिलाओं की आवाज जैसे उठाती रही है, आप लोगां के सहयोग से आगे भी इस कार्य को पूरी निष्ठा, लगन के साथ ईमानदारी से करती रहेगी। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल से संस्था यह उम्मीद करती है कि जैसे विगत कई वर्षों से आप लोग अपने कार्यों से संस्था को गौरवान्वित किया है उसी तरह आगे भी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी।
आंगुतकों के प्रति आभार जताते हुए सचिव डा पूनम तिवारी ने कहा कि संस्था विगत 10 वर्षों से महिला, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर कार्य करती आयी है आगे भी महिलाओं को संबल एवं स्वाभिमानी बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। संस्था द्वारा समय समय पर महिला जागरूकता अभियान, बालिका सुरक्षा अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। कई मामलों में संस्था ने पीड़ित महिला व बालिका को इंसाफ दिलाकर संस्था के सिद्धांत को आगे बढ़ाया है, आगे भी यह जारी रहेगी।
इस अवसर पर नारी शक्ति संस्थान के सभी सदस्य, पदाधिकारी, संरक्षक मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment