.

.

.

.
.

आज़मगढ़: छिनैती के मामले में पंचायत के दौरान युवक को मारी गोली


अहरौला का मामला, मोबाईल व नकदी छिनैती को लेकर थी पंचायत

आरोप लगने से क्षुब्ध हमलावरों ने युवक को गोली मार दी

आजमगढ़ : मोबाईल व नकदी छिनैती के विवाद में भरी पंचायत के दौरान आरोप लगने से क्षुब्ध हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया। मामला अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर मीराबान गांव का है। गोली से घायल युवक स्थानीय निवासी दुर्ग विजय पुत्र रामअवतार प्रजापति है। मामले में रामअवतार प्रजापति ने थाने में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोप है कि 9 दिसंबर को अभयपुर गांव निवासी परविंद यादव रात में करीब 8 बजे सिंचाई कर लौट रहे थे। तभी छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान दुर्ग विजय भी मौजूद था। इसके बाद गांव वालों से मशविरा के बाद आज शुक्रवार को सुबह दोनों पक्ष पंचायत के लिए जुटे। आरोपी गांव के पड़ोस के शानू सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ग्राम अमदही थाना जैतपुर अंबेडकरनगर व रामकृपाल सिंह थाना जैतपुर अंबेडकरनगर हैं। सुबह 9 बजे जब पंचायत चल रही थी तभी दुर्ग विजय ने दोनों को पहचान कर कहा कि यही लोग छिनैती किए थे जिससे दोनों युवक नाराज हो गए और दुर्गविजय को कमर के नीचे गोली मार दी जिससे वह घायल हो कर गिर पड़ा। तत्काल लोग उसे उठा कर अहरौला अस्पताल में भर्ती कराये। जहां प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल आज़मगढ़ के लिए रिफर कर दिया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment