.

.

.

.
.

नयी पेेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ अटेवा की जंग जारी रहेगी-विजय बंधु



प्रदेश में विधान परिषद सदस्य चुनावों में अटेवा के उम्मीदवारों को मिल रहा है जन समर्थन- प्रदेश अध्यक्ष

आजमगढ। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि नयी पेेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ अटेवा की जंग जारी रहेगी। उन्होने शिक्षक कर्मचारियों का आह्वाहन करते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव में लोग राजनीतिक दलों व सेवानिवृत्त उम्मीदवारों का बायकाट करें। श्री बंधु शुक्रवार को शहर स्थित एक विद्यालय में संगठन के पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद जिले के पत्र-प्रतिनिधियों से मुखातिब थे। उन्होने कहा कि जब तक अटेवा के लोग संसद और विधानसभाओं ने नहीं पहुंचेगें तब तक पुरानी पेशन की लड़ाई सही से नहीं लड़ी जा सकती इसलिए अटेवा इस बार पूरे प्रदेश में विधान परिषद सदस्य के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतारी है और लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी उम्मीदवार कई जगहों पर जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारियों में एक नया उर्जा का संचार करेगें। श्री बंधु ने कहा कि आजमगढ़-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजीव यादव को अटेवा संगठन ने मैदान में उतारा है। उन्होने कहा कि अभी तब वह जहां भी गये है। श्री यादव के समर्थन में लोग आ रहे है। इस जनपद में भी नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। इसके पूर्व श्री बंधु का जिले की सीमा पर शिक्षक और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए वर्ष 2021 में एक ऐतिहासिक रैली लखनऊ में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। जो राष्ट्रीय पैमाने पर होगी। जिसमें पूरे देश से शिक्षक व कर्मचारी शिरकत करेगें। उन्होने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आह्वाहन करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए वह कोई कोर कसर बाकी न उठा रखें। हम जानते है कि लड़ाई लम्बी है लेकिन शिक्षक व कर्मचारियों के भरोसे यह लड़ाई जीती जायेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने कहा कि मुद्दे की बात बंधु जी के साथ का एक अभियान चलाया जा रहा है। जो जनवादी मुद्दे कही खो जाते है उन्हे अटेवा उठा रहा है। लोगों का समर्थन मिल रहा है। अटेवा यह लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक कि लोगों को न्याय न मिल जाय। उन्होने कहा कि सभी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। रेल से लेकर भेल तक यहां तक कि बिजली विभाग भी अछुता नहीं है। हम सभी शिक्षक-कर्मचारी मिलकर सड़क से लेकर सदन तक यह लड़ाई लड़ेगें। प्रदेशिय मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि बंधु जी के नेतृत्व में पूरे देश के शिक्षक व कर्मचारी एकजुट हुए है। हम ओपीएस से लेकर निजीकरण की लड़ाई मिलकर लड़ेगें। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामरतन यादव संचालन क्रमशः घनश्याम यादव और पन्ना यादव ने किया। इ स अवसर पर ओपी राय मंडल अध्यक्ष, आशुतोष विक्रम, बाबूराम यादव, हरेन्द्र यादव, नवल किशोर, वेद प्रकाश यादव, जयप्रकाश, अवनीश, डा0 महेन्द्र राम, अरविन्द्र, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment