एस के दत्ता मंडल महामंत्री ,रमेश सिंह कौशिक बने आज़मगढ़ के जिला अध्यक्ष
आजमगढ़ । रविवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की आवश्यक बैठक मानसरोवर होटल में हुई। देर शाम तक चली बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र पाठक और संचालन संजय पांडेय ने किया। बैठक में संगठन पर विस्तार से सदस्यों को परिचित किया गया तथा सदस्यता ग्रहण कराई गई। आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष व तीनों जिलों के अध्यक्ष पद पर चयन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां कि आज के दौर में पत्रकारिता और उनकी आचार संहिता को लेकर तमाम बहुत से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चल रहे है। ऐसे समय में पत्रकारिता को आत्म नियंत्रण और आत्मनिर्भर का रास्ता अख्तियार करना ही होगा। संगठन के नवनियुक्त आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष रमेश कौशिक, मंडल उपायध्यक्ष नीरज राय, मंडल महामंत्री एसके दत्ता मंडल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, मंडल मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता अजय मिश्रा। आजमगढ़ जिला अध्यक्ष रमेश कौशिक, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पवन सिंह, महामंत्री संजीव कुमार पांडे, मंत्री संतोष चौरसिया, मनीष कुमार पांडे, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पाठक, बलिया में जिला अध्यक्ष दीपक ओझा की नई कार्यकारिणी गठित हुई। बैठक में मुख्य रूप से बृजेश सिंह शुभम गुप्ता विपिन यादव ऋषिकेश मोरिया मुकेश कुमार पुनीत पाठक धर्मेन्द्र तिवारी रवि कुमार यादव रविंद्र सिंह अरविंद सिंह डॉ वीरेंद्र कुमार सरोज नितेश प्रताप सिंह मधुर श्रीवास्तव प्रकाश लो अशोक कुमार अभिषेक पाठक आदि बहुत से लोग मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment