जिला ओलम्पिक संघ जनपद इकाई का पुर्नगठन कर पदाधिकारियों की सूची जारी
आजमगढ़। जिला ओलम्पिक संघ जनपद इकाई का पुर्नगठन कर पदाधिकारियों की सूची रविवार को महासचिव अजेन्द्र राय द्वारा प्रेस को जारी की गयी। जिसमें संघ का अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक विधान परिषद सदस्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सत्येन व प्रवीण सिंह को बनाया गया। उपाध्यक्ष डॉ पियूष कुमार सिंह, डॉ अमित सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कृष्णकांत मिश्र, सौरभ राय, प्रभाकर सिंह, पुनीत राय, सिद्धार्थ सिंह बने। महासचिव अजेन्द्र राय, कोषाध्यक्ष मनीष रत्न अग्रवाल, संयुक्त सचिव केएम श्रीवास्तव, प्रवीण राय, दिनेश सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा, विजय सिंह, नीरज अग्रवाल को बनाया गया। संरक्षक डॉ डीपी राय, डॉ अनूप अग्रवाल, डॉ अनूप सिंह यादव, डॉ मोहम्मद खालिद, अयाज अहमद, कृष्ण मोहन त्रिपाठी एवं कोषध्यक्ष मनीष रत्न अग्रवाल को बनाया गया। कार्यकारी सदस्य में माया प्रसाद राय, अजय मौर्या, जेपी सिंह, मंगल प्रसाद, संजय यादव, सेराज अहमद, साजिद रहमान, सुनील दत्त विश्वकर्मा, राघवेन्द्र सिंह, सलमान अहमद, अशेष सिंह, सचिन सिंह, नवल कुमार रहेंगे। एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि जिला ओलम्पिक संघ जनपद के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए काम करेगा। खिलाड़ियों के लिए प्रतिबद्ध होकर उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment