युवती की शिकायत पर निजामाबाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
आजमगढ़ : निजामाबाद क्षेत्र की निवासी 18 वर्षीय एक युवती नेत्रहीन है। उसका आरोप है कि निजामाबाद क्षेत्र के गंधुवई बड़नपुर गांव का एक रिश्तेदार उनके घर आता जाता था। उसने दो वर्ष पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह अक्सर युवती को डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एक वर्ष पूर्व युवती ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में पंचायत हुई तो पंचायत में उक्त व्यक्ति ने पीड़िता के साथ शादी करने का वादा किया था। पर इधर शादी से उसने इंकार कर दिया। 25 अक्टूबर को पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को निजामाबाद इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर फरिहां के समीप से आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया व्यक्ति इस्लाम नट ग्राम गंधुवई बड़नपुर का निवासी है।
Blogger Comment
Facebook Comment