भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता अपने परिश्रम व इमानदारी के बल पर बड़े से बड़ा पद पा सकता है- ध्रुव सिंह
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ता के रूप में कठिन परिश्रम किया है। उनके परिश्रम का ही परिणाम है की वह आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता अपने परिश्रम और इमानदारी के बल पर बड़े से बड़ा पद पा सकता है। स्वागत के क्रम में भंवरनाथ चौराहे पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में माहेश्वरी कांत पाण्डेय, तीजा राम, आषुतोष पाठक, बाबूराम चौहान, सुरेन्द्र सिंह , राजन अपाध्याय , बाबूराम चौहान, धर्मवीर चौहान , शेखर लाल श्रीवास्तव,मोनू विश्वकर्मा,नीरज सिंह, संतोष चौहान , राजेंद्र पासी, राजेंद्र शर्मा,सत्येन्द्र चौहान के साथ सदर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक का जोरदार स्वागत किया।करतारपुर चौराहे पर नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बलवंत,प्रिंस, मुकेश,सोनू,अनीश, रमेश गोलू,आदित्य के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का जोरदार स्वागत किया। नगर के बवाली मोड़ पर जिला आई टी प्रमुख अभिनव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक का स्वागत मिथिलेश चौरसिया, अखिलेश पांडेय,अश्वनी मिश्र, विशाल श्रीवास्तव,आलोक सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, गोविंद शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रशांत सिंह ,सौरभ सिंह अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जब मुझे प्रदेश महामंत्री बनाया, विधानपरिषद सदस्य बनाया और आज जब मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तब पुनः कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मेरा स्वागत कर उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है। शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं शीर्ष नेतृत्व और आजमगढ़ भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का मेरा उत्साह बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर रामाधीन सिंह,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, धनश्याम सिंह पटेल,विनोद राय, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्य,श्री कृष्ण पाल, देवेन्द्र सिंह, दुर्ग विजय यादव,माला द्विवेदी हरेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह,प्रेम प्रकाश राय,प्रेम नारायण पाण्डेय, श्रीकृष्ण तिवारी, शिवनाथ सिंह, श्याम नारायण सिंह, सचिदानंद सिंह,अशोक सिंह, रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह मयंक गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment