.

.

.

.
.

आज़मगढ़: राहुल व प्रियंका की गिरफ्तारी से जिले के कांग्रेसियों में भी उबाल आया



जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने  राजमार्ग जाम किया , दी गिरफ्तारी

आज़मगढ़: हाथरस जाते समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ वाराणसी मार्ग को मोहम्मदपुर में मगई नदी पुल के पास सड़क जाम कर दिया। जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। हाथरस में हुई दरिंदगी की शिकार हुई बालिका की मौत पर पीड़िता के घर जाते समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार करने पर आई खबर से जिले के कांग्रेसियों में भी उबाल आ गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार के मगई नदी के पुल के पास तिराहे पर भारी संख्या में कांग्रेसी पुलिस प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारा लगाते हुए राहुल गांधी को रिहा करो, तानाशाही नहीं चलेगी,नहीं चलेगी आदि के नारे लगा कर आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग,आजमगढ़-जौनपुर मार्ग, मोहम्मदपुर फरिहा मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। गंभीरपुर थाना के साथ रानी की सराय,निजामाबाद थानों की पुलिस फोर्स मौके पर आई और जाम समाप्त करने के प्रयास करने लगी। खबर पाकर सीओ सदर,उप जिलाधिकारी सदर गौरव कुमार मौके पर पहुंच कर इस स्थिति का जायजा लेते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया।
1 घंटे जाम के बाद लगभग 80 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी उसके बाद जाम समाप्त हुवा। इस दौरान रविंद्र गुप्ता,प्रभाकर,मूलचंद चैहान,लालती देवी,कमला प्रसाद पाठक,शीला देवी,सीमा भारती, गणेश प्रजापति के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों से वार्तालाप कर गिरफ्तारी भी दर्ज कराई।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment