.

.

.

.
.

आज़मगढ़: 15 सितम्बर से फिर शुरू होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सूची जारी


मास्क, सैनिटाइजर एवम सोशल डिस्टेनसिंग अनिवार्य, टोकन सिस्टम के आधार पर की जाएगी जनसुनवाई- राजेश कुमार,डीएम

आजमगढ़ 14 सितम्बर 2020 -- जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वार माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है। उक्त के क्रम में समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें सम्पूर्ण समाधन दिवस दिनाकं 15 सितम्बर 2020 को सदर, 06 अक्टूबर 2020 को निजामाबाद, 20 अक्टूबर 2020 को फूलपुर, 03 नवम्बर 2020 को लालगंज, 17 नवम्बर 2020 को मेंहनगर, 01 दिसम्बर 2020 को मार्टीनगंज, 15 दिसम्बर 2020 को सगड़ी, 05 जनवरी 2021 को बूढ़नपुर, 19 जनवरी 2021 को सदर, 02 फरवरी 2021 को निजामबाद, 16 फरवरी 2021 को फूलपुर, 02 मार्च 2021 को लालगंज एवं 16 मार्च 2021 को मेंहनगर तहसील में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 15 सितम्बर 2020 को निजामाबाद, लालगंज एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 06 अक्टूबर 2020 को कलेक्ट्रेट, सगड़ी एवं लालगंज क्रमशः, 20 अक्टूबर 2020 को मार्टिनगंज, बूढ़नपुर एवं कलेक्ट्रेट क्रमशः, 03 नवम्बर 2020 को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं मेंहनगर क्रमशः, 17 नवम्बर 2020 को लालगंज, कलेक्ट्रेट एवं बूढ़नुपुर क्रमशः, 01 दिसम्बर 2020 को फूलपुर, मेंहनगर एवं कलेक्ट्रेटक्रमशः, 15 दिसम्बर 2020 को कलेक्ट्रेट, निजामाबाद एवं मार्टीनगंज क्रमशः, 05 जनवरी 2021 को सदर, कलेक्ट्रेट एवं फूलपुर क्रमशः, 19 जनवरी 2021 को सगड़ी, फूलपुर एवं कलेक्ट्रेट क्रमशः, 02 फरवरी 2021 को कलेक्ट्रेट, सगड़ी एवं निजामाबाद, 16 फरवरी 2021 कोे बूढ़नपुर, कलेक्ट्रेट एवं सदर क्रमशः, 02 मार्च 2021 को मेंहनगर, मार्टीनगंज एवं कलेक्ट्रट क्रमशः एवं 16 मार्च 2021 को कलेक्ट्रेट, लालगंज एवं सगड़ी तहसील में आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियो को निर्देश दिए है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस ऐसी खुली जगर पर आयोजित किया जाय जहां पर फरियादी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से रोकने हेतु टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय में अधिकतम संख्या 15-20 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। सुनवाई के समय 05 से अधिक फरियाद टेबल के पास एकत्र न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के पूर्व स्थल का सेनेटाईजेशन कार्य कराया जाय, उपस्थित फरियादियों द्वारा मास्क तथा सेनेटाईजर का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाय। आयोजन स्थल पर आने वाले फरियादियो के उपयोगार्थ सेनिटाईजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान करने हेतु आयोजन स्थल पर कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित की जाए एवं प्रत्येक आवेदन की थर्मल स्कैनिंग की जाय। समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलाड कराया जाये तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले समस्त आवेदकों को उक्त एप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया जाय।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment