.

.

.

.
.

आजमगढ़: पुलिस पर पथराव के आरोप में 03 महिलाएं गिरफ्तार

दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव का मामला

आजमगढ़ : जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमूद पुर गांव में शुक्रवार की रात हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी लेने गई पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया था जिससे अफरातफरी मच गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने गांव में तोड़ फोड़ किया और महिलाओं से मारपीट भी हुई । वहीं अगले ही दिन शनिवार को पुलिस ने पथराव के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
दीदारगंज थाना के दो पुलिस कर्मी वृजेश यादव व रिंकू कन्नौजिया शुक्रवार की रात करीब आठ बजे महमूदपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रामकेवल यादव पुत्र दूधनाथ व चंद्रशेखर यादव पुत्र रामासरे की जानकारी लेने गए थे। रामकेवल की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर चद्रशेखर घर पर नहीं था। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस कर्मी महिलाओं को अपशब्द कहने लगे। जिससे महिलाए आक्रोशित होकर विरोध करने लगी। पुलिस कर्मियों ने थाना पर सूचना दे दी। कुछ देर बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया। महिलाओं के घर तोड़ फोड़ और पिटाई करने बात भी कही जा रही है। शनिवार को पुलिस ने तीन महिलाओ को हिरासत में लेे लिया ।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दीदारगंज थाने के दो पुलिस कर्मी हिस्ट्रीशीटर राम केवल व चन्द्रशेखर यादव के घर जानकारी के लिए शुक्रवार की शाम को गये हुए थे। उनके परिवार की महिलाओं से कहा सुनी हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने पथराव कर दिया था। उक्त घटना के आरोप में प्रदुम्मन यादव सहित छह लोगो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन महिलाएं शर्मिला पत्नी चन्द्रशेखर, रुचि पत्नी नीरज व सविता पुत्री राम केवल निवासीगण महमूदपुर को गिरफ्तार किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment