हत्या में पंजीकृत अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन पर रा0सु0का0, गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट की भी कार्यवाई करें- डीआईजी
आज़मगढ़: आज दिनांक 18.09.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय, आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक मऊ, पुलिस अधीक्षक बलिया एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ के साथ समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें शासन द्वारा कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्धारित बिन्दुओं, उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे अभियान यथा अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र के विरुद्ध की गयी कार्यवाही, टाप-10 अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही, महिलाओं, बालिकाओं एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में की गयी कार्यवाही, वाहन चेकिंग एवं विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियानों में की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। हत्या के पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध रा0सु0का0, गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट की भी कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये है। पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ द्वारा तीनों जनपदों में माफियाओं व उनके सहयोगियों के विरुद्ध कुर्की एवं सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
Blogger Comment
Facebook Comment