.

.

.

.
.

आज़मगढ़: 70 के हुए प्रधानमंत्री मोदी तो भाजपा नेताओं ने 70 स्थानो पर किया सेवा कार्य



जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में 70 दिव्यांगो को सहायक उपकरण दिया गया

अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों समेत 70 स्थानो पर फल वितरण किया गया

रिपोर्ट- अवनीश उपाध्याय- आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को सभी विधानसभा के समस्त मण्डलों के सभी 70 स्थानों पर फल वितरण कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता जसरासरिया के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरण किया गया कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, सचिदानंद सिंह, आनन्द सिंह, नन्हकूराम सरोज, मयंक गुप्ता,। जिला महिला चिकित्सालय में पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, पूनम सिंह के नेतृत्व में फल वितरण किया गया। गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसफोड बस्ती और हलालखोर बस्ती में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। चौक चौराहा और कोट मुहल्ले चौराहे पर पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, धर्मेंद्र सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में असंगठित मजदूरों को फल और मास्क वितरण किया गया,राजेश सिंह महुवारी के नेतृत्व सिधारी पर , पूनम मौर्या व श्रीमती संतोष यादव के नेतृत्व में वृद्धाश्रम जमुडी में , अजय सिंह के नेतृत्व में सिधारी मुसहर बस्ती में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में 70 दिव्यांगो को ट्राइ साइकिल, ह्विलचेयर, कान की मशीन, और बैसाखी का वितरण किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 70 वां जन्मदिन है और हम भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान, स्वच्छता कार्यक्रम, चश्मा वितरण, फल वितरण, दिव्यांगो को उपकरण वितरण, का कार्य कर रहे हैं। जहां एक तरफ सभी राजनीतिक दल सत्ता पाने के लिए काम करते हैं वहीं हम भाजपा के लोग सत्ता को सेवा का माध्यम बना कर जन सेवा का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसेवा को ही अपना जीवन समर्पित किया है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम अनके दिर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर रामाधीन सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, अभिनव श्रीवास्तव, डा अलका सिंह, शैल राय, पुरूषोत्तम सिंह, बृजेश सिंह मिथिलेश पाण्डेय, जूही श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment