.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सेवा सप्ताह के तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने नेत्र परीक्षण करा चश्में वितरित किया


प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए 70 असहाय लोगों को चश्मा वितरण किया गया 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए सेवा सप्ताह के रूप में 70 गरीब असहाय लोगों को नेत्र परीक्षण कराकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा चश्मा वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कार्यक्रम संयोजक भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता जी रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीब वंचित दलित आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप में काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। जिसे पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर इस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा आनंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए 70 गरीब असहाय लोगों को चश्मा वितरण कर कहाकि भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड-19 से संघर्ष कर विजय प्राप्त करने की ओर है। लाकडाउन व अन्य उपायों से देश की जनता को बचाने का कार्य मोदी जी ने किया है। वही हमारा पड़ोसी देश चीन ऐसे समय पर हमारे एलओसी पर तरह तरह से संघर्ष की स्थिति पैदा कर रहा है। हमारी सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। मोदी जी की कूटनीति का ही फल है कि विश्व के अनेक शक्तिशाली देश भारत के समर्थन में खड़े है।
चश्मा पाने वालों में देव शीला, लोटू राम, विनोद कुमार, ज्ञानचंद, आज्ञा यादव, सरिता, आलोक सिंह, सुखिया, पूनम अन्य लोग रह।
कार्यक्रम संबोधित करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विनोद भाष्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य डॉ श्याम नारायण सिंह, ननकू राम सरोज ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुजीत जायसवाल, रतन गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय, नागेंद्र पटेल, जिला मंत्री रवि गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पिछड़ा मोनू विश्वकर्मा, नगर महामंत्री योगेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, आईटी सेल प्रमुख अभिनव श्रीवास्तव, विभा बरनवाल, अमन गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश चौरसिया ने दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment