.

.

.

.
.

फूलन देवी ने अत्याचार व अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया- दुर्गा प्रसाद यादव

’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आन्दोलन में समाजवादियों की भूमिका सबसे अधिक थी - हवलदार यादव

सपाइयों ने पूर्व सांसद स्व० फूलन देवी की जयंती मनाई, अगस्त क्रांति पर चर्चा किया

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी विधानसभा की बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव व संचालन शिवमूरत यादव ने किया। बैठक में अगस्त क्रान्ति पर गोष्ठी की गई व पूर्व सांसद स्व0फूलन देवी की जयन्ती मनाई गई।
स्व0फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि फूलन देवी ने अत्याचार व अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। वर्तमान की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दे पर फेल होती जा रही है। सिर्फ जनता के ऊपर हिटलर जैसा शासन कर रही है। कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने के बजाय जनता के बीच दहशत फैलाई जा रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं आज सुरक्षित नहीं है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार हो रहा है। कानून व्यवस्था के नाम पर यह सरकार पूरी तरीके से फेल है। मॅहगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। गरीब जनता मॅहगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है। यह सरकार लम्बा-लम्बा भाषण देकर मस्त है। गम्भीर रोगी इलाज के अभाव में मर रहे। उसको भी यह सरकार कोरोना से मौत बता रही है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि महात्मा गाॅधी के आह्वाहन पर 1942 को ’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आन्दोलन में समाजवादियों की भूमिका सबसे अधिक थी। डा0राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, अच्युत पटवर्धन, अरूणा आसफ अली, आचार्य कृपलानी व यूसुफ मेहर आदि नेताओं ने भूमिगत रहकर जनता को जगाने का काम किया। डा0लोहिया व जयप्रकाश नारायण को जेल में बन्द कर अंग्रेजी हुकूमत में यातनाएं दी गयी। समाजवादियों ने आर्थिक, सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए बराबर संघर्ष किया।
बैठक में कमला प्रसाद यादव, बृजलाल सोनकर, पूर्व प्रमुख विजय यादव, इसरार अहमद, डा0रामदुलार राजभर, वेदप्रकाश यादव, राजाराम सोनकर, प्रदीप कुमार यादव, बबीता चैहान, सपना निषाद, सूरज राजभर, प्रेमा यादव, अशोक तिवारी, मुक्तिनाथ राय, तारिके फैसल, बाबूराम यादव, सुबाष, दुर्गेश यादव, राजेश यादव, अभिषेक यादव, मोईन शेख, गुड्डू प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment