.

.

.

.
.

आजमगढ़ : 21 अगस्त की कोरोना रिपोर्ट पर 28 हॉटस्पॉट चिन्हित हुए

कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे - डीएम

आजमगढ़ 22 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि दिनॉक 21 अगस्त 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के  1-मजरा यादव बस्ती, राजस्व ग्राम देवरिया, तहसील मेंहनगर, 2-मजरा चैहान बस्ती, राजस्व ग्राम फद्दूपुर, तहसील मेंहनगर, 3-मजरा नहर के दक्षिण तरफ का क्षेत्र, राजस्व ग्राम महोली, तहसील मेंहनगर, 4-मजरा हरिजन बस्ती, राजस्व ग्राम खुटवा चक खुटवा, तहसील मेंहनगर, 5-मजरा प्राथमिक विद्यालय के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम नई, तहसील मेंहनगर, 6-श्रीराम बिल्डिंग मैटेरियल बरदह के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बरदह, तहसील मार्टीनगंज, 7-मजरा ठाकुर बस्ती, राजस्व ग्राम पनशब्दा, तहसील सगड़ी, 8-मजरा कप्तानगंज बाजार का दक्षिण पुरवा डॉ0 दिनेश राय की दूकान से बृजराज प्रजापति के घर तक, राजस्व ग्राम जेहरा पिपरी, तहसील सगड़ी, 9-शिवमंदिर के पास ठाकुर बस्ती पश्चिमी के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम अमुवारी नरायनपुर तहसील सगड़ी, 10-राजू गुप्ता के घर से जय प्रकाश के घर तक, राजस्व ग्राम घड़सन, तहसील सगड़ी, 11-मजरा ब्राह्मण पुरा, राजस्व ग्राम बस्ती उगरपट्टी तहसील सगड़ी, 12-मजरा नाथूपुर, राजस्व ग्राम जोलहापुर, तहसील सगड़ी, 13-मुहम्मदपुर चैक सदन लाल के मकान के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम रंजितपट्टी तहसील निजामाबाद, 14-मुहम्मदपुर बाजार मुख्य मार्ग श्रवण माता प्रसाद के मकान के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम मुहम्मदपुर तहसील निजामाबाद, 15-मजरा बिछिया पुरवा राजस्व ग्राम खजुरा तहसील मेहनगर, 16-हरिकेश गोड़ के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम ताडी, तहसील सदर, 17-दुक्खी राम के मकान से राजाराम के मकान तक, मुहल्ला आराजीबाग, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 18-सुरेन्द्र के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम टेंगरपुर, तहसील सदर, 19-धर्मेन्द्र गौतम के मकान आस पास का क्षेत्र, पालिटेक्निक मुहल्ला हीरापट्टी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 20-सर्वेश सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, शिवाजी नगर मुहल्ला हीरापट्टी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 21-विजय यादव के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम जमालपुर बाजबहादुर, तहसील सदर, 22-प्रदीप कुमार कन्नौजिया के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम जफरपुर अदाई, तहसील सदर, 23-स्वतंत्र सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम समेदा, तहसील सदर, 24-प्रवीण कुमार उपाध्याय के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम छोटी हरैया, तहसील सदर, 25-राय बस्ती, आबादी खास, राजस्व ग्राम भूलनडीह, तहसील मार्टीनगंज, 26-अजय जायसवाल के घर के आस पास का क्षेत्र, वार्ड नं0-08, नगर पंचायत फूलपुर, 27-सत्यम गुप्ता के घर के आस पास का क्षेत्र, वार्ड नं0-10, मुंशी दौलतलाल नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 28-लईक अहमद के घर के आस पास क्षेत्र, राजस्व ग्राम वक्शपुर, तहसील फूलपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment