.

.

.

.
.

भाजपा सत्ता के लिए जबकि कांग्रेस जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ रही है- केशव

कांग्रेस बहुत पहले ही भूमिपूजन,शिलान्यास कर चुकी है,अब भाजपा नाटकबाजी कर रही है- केशव चन्द यादव,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवक कांग्रेस

आजमगढ़ : भारतीय युवक काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव ने वृहस्पतिवार को 11 बजे विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर के रघुनाथपुर खुझिया में एक प्रेसवार्ता मे बोलते हुए कहा कि काग्रेंस पार्टी विपक्ष  की भूमिका इमानदारी से निभा रही है। इसमे कोई नाटक बाजी नही है। जनता का विश्वास हम आगामी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे हमारी लड़ाई जनता की व्यवस्था और हक हकूक की लड़ाई है जबकि भाजपा सत्ता के लिए लड़ाई लड़ रही हैं।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरिया से चलकर आजमगढ़ के भदुली बाजार के पास सुरसी गांव निवासी कृपाशंकर यादव की मृत्यु होने की खबर पर शोक सवेंदना व्यक्त करने उनके घर के लिए जाते समय वह रघुनाथपुर खुझिया गांव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम अवध यादव के आवास पर रुके थे । जहां प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व काग्रेंस की प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार जनता की समस्याओं को उठा रहे है। उनहोंने विपक्षी पार्टी समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी के उपर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश मे अन्य विपक्षी दल मौन साध रखे है, जबकि काग्रेंस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। दलितों के शोषण के अलावा देश मे लूटखसोट, शिक्षक भर्ती घोटाला सहित तमाम मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार कर रही है। इसलिए जनता अब समझ रही है कि कांग्रेस की भला कर सकती है। इसलिए प्रदेश के विधानसभा के चुनाव मे जनता का विश्वास कांग्रेस जितेगी। उन्होंने राम मन्दिर भूमि पूजन को लेकर कहा कि बहुत पहले कांग्रेस ने राम मन्दिर का भूमि पूजन व शिलान्यास कर चुकी है अब भाजपा सरकार बिहार विधानसभा चुनाव व मध्यप्रदेश मे उपचुनाव को जीतने के लिए दोबारा राम मन्दिर का भूमि पूजन व शिलान्यास कर रही है। इसको जनता भलिभांति समझ रही है क्योंकि सनातन व हिन्दू धर्म मे भादो के महीने मे एक ब्लेड भी खरीदना अशुभ माना जाता है। उनहोने यह भी कहा कि भगवान राम के मार्यादित आचरण जिसके आधार पर उन्हें भगवान पुरुषोत्तम कहा गया है उस आचरण का पालन करना चाहिए न कि नाटक बाजी और दिखावा करके राम भगवान के नाम राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और हमारी कांग्रेस पार्टी मे यही अन्तर है।
इस अवसर पर AICC मेंबर राम अवध यादव, DCC महामंत्री हरिकेश मिश्रा, PCC मेंबर मुकेश राय, AICC मेंबर संतोष कुमार कटाई, अनिल सिंह, चन्द्रशेखर यादव आदि लोग उपस्थिति रहें...

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment