.

.

.

.
.

डा० धर्मेंद्र सिंह को पुनः क्षेत्रिय अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों में हर्ष

डा. धर्मेंद्र सिंह को पुनः क्षेत्रिय अध्यक्ष बनाया जाना जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान है - ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा डा० धर्मेंद्र सिंह को पुनः गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रिय अध्यक्ष बनाए जाने पर आजमगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रशन्नता व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि कुशल संगठन शिल्पी, नेतृत्व क्षमता के धनी डा. धर्मेंद्र सिंह को पुनः क्षेत्रिय अध्यक्ष बनाया जाना जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। आने वाले पंचायत चुनावों और 2022के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगी।
इस अवसर पर नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, मयंक गुप्ता, अवनीश मिश्रा, राम प्रताप सिंह, विवेक निषाद, जूही श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव,बलवन्त सिंह, सौरभ सिंह, रामचन्द्र यादव, मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment