.

.

.

.
.

भाजपा ने निर्विरोध शाखा सभापति चुने गए उम्मीदवारों का जोरदार स्वागत किया

उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के शाखा सभापति चुनाव में सभी के समूहिक प्रयास से सफलता मिली - ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के शाखा सभापति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार मेहनगर से अरविन्द सिंह, सगड़ी से राम सागर सिंह, आजमगढ़ से यशवन्त सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने सभी निर्विरोध चुने गए सहकारी भूमि विकास बैंक सभापति को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेरे कार्यकाल का पहला चुनाव था जिसमें सभी पदाधिकारियों नेताओं कार्यकर्ताओं के सामुहिक प्रयास से सफलता प्राप्त हुई है। आजमगढ़ भाजपा की यह एक बड़ी उपलब्धि है। भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों नेताओं के सामूहिक प्रयास से आगामी पंचायत चुनावों में भी अपना परचम लहराएंगे। आजमगढ़ से सपा बसपा जैसी जातिवादी पार्टियों का सफाया होगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू क्षेत्रिय उपाध्यक्ष विनोद राय, नागेन्द्र पटेल, विनोद उपाध्याय, हरीश तिवारी, राकेश सिंह,संजय यादव, आनन्द सिंह, जूही श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, सौरभ सिंह ,मोनू विश्वकर्मा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment