.

.

.

.
.

आजमगढ़ : अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश से वृद्ध और किशोर की मौत

कंधरापुर और महराजगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र के अमिलहवा गांव में बुधवार की रात सोते समय 70 वर्षीय वृद्ध की सर्प दंश से मौत हो गई। इसके साथ ही महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सर्विसिंग सेंटर पर सो रहे 17 वर्षीय किशोर को सांप ने डस लिया। निजी अस्पताल में किशोर की मौत हो गई। कंधरापुर थाना क्षेत्र देवईरसूलपुर अमिलहवा निवासी 70 वर्षीय धर्मू यादव बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। रात सोते समय सांप ने उन्हें डस लिया। नींद में होने से कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह वे बिस्तर से नहीं उठे तो परिवार के लोग जगाने गए। देखा कि वे बिस्तर पर मृत पड़े हैं। गर्दन, हाथ, पीठ में सर्प दंश के निशान थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र है परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment