.

.

.

.
.

आजमगढ़ : ननिहाल में ठहरे युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, 03 रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज

तरवां थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी,  घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला दिख रहा है

आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात ननिहाल में रह रहे एक युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला दिख रहा है। बहरहाल सच्चाई तो छानबीन पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुनील राम (25) पुत्र सुभाष राम का ननिहाल तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह अपने ननिहाल में अक्सर आते-जाते रहते थे। स्थानीय पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सुनील का यहाँ एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी महिला रिश्तेदार के परिजनों को हो गई थी। गुरुवार की दोपहर सुनील को महिला के साथ उसके परिजनों ने देख लिया तो आपा खो बैठे और सुनील को लाठी डंडे से मार पीट कर गंभीर  घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील को तरवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल में ले जाया गया। दोनों जगह से रेफर कर दिये जाने पर उसे शहर के लक्षिरामपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में ही सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गयी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सुनील के भाई अनिल कुमार ने अपने 03 रिश्तेदारों  के खिलाफ केस दर्ज कराया। शादीशुदा सुनील घर पर ही रहकर खेती करता था ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment