रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की घटना, मृतक सब्जी विक्रेता था
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद सब्जी विक्रेता ने खुद को गोली से उड़ा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। हाजीपुर निवासी राम सिंह (45) ठेला पर सब्जी बेचकर परिवार की आजीविका चलाते थे। उनका आए दिन पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। शनिवार को दिन में भी दंपती में विवाद हुआ तो राम सिंह ने अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ा लिया। पत्नी भागकर दूसरे के घर में चली गई। वहां से लौटने पर राम सिंह ने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर गांव व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मृतक के दो पुत्री एक पुत्र बताया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Blogger Comment
Facebook Comment