.

.

.

.
.

आजमगढ़ : कोरोना ने लगाया शतक,24 घंटे में आये 20 पॉजिटिव केस, 94 हुई सक्रिय मरीजो की संख्या

रौनापार क्षेत्र के एक परिवार में पति-पत्नी और मासूम बच्ची भी पॉजिटिव मिले हैं

जिलें में कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या 108 हुई, 12 स्वस्थ हुए,02 की मौत   

आजमगढ़: जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जहाँ 06 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी वहीँ सोमवार को 14 और नए व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 24 घंटे के अंदर 20 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट्स आने से हड़कंप मच गया। डीएम राजेश कुमार ने 14 और मामले मिलने की पुष्टि की है। इसी के साथ कोरोना ने यहाँ अपना शतक पूरा कर लिया है। सोमवार को आये नए पॉजीटिव केस सठियांव, तिहार बघावर, कोयलसा, मेंहनगर व रानी की सराय में पाए गए। रौनापार क्षेत्र के एक परिवार में तो पति पत्नी और मासूम बच्ची भी पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में वर्तमान समय में 94 एक्टिव केस हैं। 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं , जबकि दो मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 108 हो चुकी है। डीएम ने बताया कि वर्तमान में 94 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज हैं। जिसमें से 25 मरीज को एल-वन अस्पताल (महामृत्यंज डेंटल कालेज, इटौरा) में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 55 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआइ चक्रपानपुर) में आइसोलेट किया गया है। 14 मरीजों को एल-1 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 108 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें 31 मई को छह पॉजिटिव केस शामिल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment