.

.

.

.
.

आजमगढ़ : कांग्रेसियों ने डीएवी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रख सरकार का विरोध जताया

कांग्रेसजनों को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष को इंसाफ जरूर मिलेगा- विश्व विजय सिंह

आजमगढ़ : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई न किए जाने पर सत्याग्रह आंदोलन के तहत शनिवार को कांग्रेसियों ने डीएवी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रह कर सरकार का विरोध जताया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्वी जोन के प्रभारी विश्व विजय सिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किए गए हैं। कांग्रेसजनों को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ जरूर मिलेगा। पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं। सत्याग्रह के तहत सात दिनों में 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।
इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिलाल अहमद एडवोकेट,मुन्नू यादव ,सुरेंद्र सिंह ,तेज बहादुर यादव , दिनेश यादव , मुन्नू मौर्य ,पंकज मोहन सोनकर, नजम शमीम, आशुतोष, रजत ,वीरेंद्र यादव, शीला भारती ,प्रमोद यादव, विवेक राय, शंभू शास्त्री ,मोहम्मद आरिफ, ममता गौड़ आदि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment