.

.

.

.
.

श्रमिकों की सेवा के अपराध में प्रदेश अध्यक्ष को योगी सरकार ने जेल में डाल दिया-विश्वविजय सिंह

कांग्रेस के प्रदेश के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इंचार्ज विश्वविजय सिंह आजमगढ़ के दौरे पर पंहुचे 

जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं संग रोडवेज पर श्रमिकों में बांटा भोजन और मास्क 

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सात दिवसीय सेवा सत्याग्रह अभियान की शुरुआत किया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी मजदूर जो अभी भी अपने घरों को वापस जा रहे हैं उनको बड़े पैमाने पर भोजन वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसे अजय लल्लू की महा रसोई का नाम दिया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इंचार्ज विश्वविजय सिंह आजमगढ़ के दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस द्वारा संचालित महा रसोई का निरीक्षण किया बल्कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के साथ कांग्रेसजनों की हौसला अफजाई करते हुए वह शहर के रोडवेज पर पहुंचे और लोगों को मास्क समेत भोजन का बड़े पैमाने पर वितरण किया गया।
गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने मीडिया से कहा कि श्रमिकों की सेवा के अपराध में प्रदेश अध्यक्ष को योगी सरकार ने जेल में डाल दिया। अगर सरकार की नजर में जरूरतमंदों की सेवा करना अपराध है तो यह अपराध हम हर बार करते रहेंगे। हम गांधीवादी लोग हैं इसलिए जेल से नहीं डरते। जरूरत पड़ी तो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ सड़कों पर भी उतरेंगे। श्री सिहं रैदोपुर स्थित एक हाल में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर पहला उदाहरण है कि कोई श्रमिक मजदूरी किया हो और देश की एक बड़ी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना हो। योगी आदित्यनाथ की तानाशाही सरकार के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं। जो काम अखिलेश और मायावती को करना चाहिए उसे आज कांग्रेस कर रही है। रोडवेज पर सेवा कार्य के दौरान उनके साथ इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, दिनेश यादव रवि कांत त्रिपाठी मुन्नू यादव सुरेंद्र सिंह , आशुतोष द्विवेदी बेलाल अहमद ,नजम शमीम ,आशुतोष सिंह रजत विवेक राय अजीत राय रवि शंकर पांडे ,अंशुमाली राय मुन्नू मौर्य, महेश चंद्र श्रीवास्तव प्रदीप यादव , बृजेश नंदन पांडे, शीला भारती सबीहा अंसारी आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment