.

.

.

.
.

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान समेत पांच गिरफ्तार, 38 पर एफआइआर

मनरेगा जॉब कार्ड को लेकर सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज गांव में शुक्रवार की देर शाम को हुआ था संघर्ष,  पुलिस पर हुआ था हमला 

ग्राम प्रधान की अनुसूचित बस्ती के लोगों से चुनावी रंजिश चल रही थी 

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज गांव में शुक्रवार की देर शाम को हुए संघर्ष, पथराव व पुलिस पर हमला में ग्राम प्रधान, उनके पुत्र समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हल्का के दारोगा ने इस मामले में 38 लोगों के खिलाफ नामजद, 30 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी में जुटी हुईं हैं। हुसेनगंज के ग्राम प्रधान सुनील तिवारी का गांव की अनुसूचित बस्ती के लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। लॉकडाउन में शासन ने सभी मनरेगा मजदूरों को जॉबकार्ड पर मजदूरी देने का निर्देश जारी किया है। प्रधान का कहना है कि 15 मजदूरों का जॉबकार्ड उन्हें मिला था। शुक्रवार की देर शाम मनरेगा के करीब 48 मजदूर उनके पास आ गए। उन्होंने सभी को काम देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद में लाठी-डंडा से मारपीट के साथ ही ईंट-पत्थर भी चलने लगे। हमले में तीन-चार लोग घायल हो गए थे। थाने से सिपाही देवतानंद सिंह तीन सिपाहियों संग पहुंचे तो उग्र लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। सिपाही की बाइक क्षतिग्रस्त नहर में फेक दी। कई थाने की फोर्स पहुंची तो हमलावर गांव छोड़कर भागने लगे। इस मामले में हल्का के दारोगा विजय नाथ तिवारी ने ग्राम प्रधान सुनील तिवारी समेत 38 लोगों के खिलाफ नामजद, 25-30 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान सुनील तिवारी, उनके पुत्र परमेश्वर तिवारी, राजेश, राकेश व प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment