.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सावधान! सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महराजगंज थाना पुलिस ने 04 आरोपितों के खिलाफ महामारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया 

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को पहले ही कहा जा चुका है - एसपी 

आजमगढ़ : सावधान! अगर आप सार्वजनिक स्थान पर थूकने के आदती है तो संभल जाइए। थूकते हुए पकड़े गए तो पुलिस आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। जिले के महराजगंज में गुरुवार को इसकी शुरुआत भी हो गई। सार्वजनिक स्थान पर थूकने के एवज पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले में सार्वजनिक स्थान पर थूकने का यह पहला मामला लिखा पढ़ी में सामने आया है।
प्रवासियों के दिल्ली, मुंबई से बड़ी संख्या में आना शुरू हो गया है। अधिकांश का गांवों में ठहराव हो रहा है। प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू होने के बाद से ही कोरोना संकमण का खतरा बढ़ा है। संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा जा चुका है। लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए जाने का निर्देश है। महराजगंज क्षेत्र के सरदहा बाजार निवासी पवन गुप्त पुत्र विनित गुप्त ने बाजार के ही निवासी राशिद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि आरोपित गुरुवार की दोपहर उनके दुकान के सामने से आते -जाते समय थूक रहे थे। मना किया तो उन्होंने जानमाल की धमकी दी। महराजगंज पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment