.

.

.

.
.

आजमगढ़: युवक ने शरीर पर पेट्रोल डाल किया आत्मदाह, परिवार में कोहराम मचा

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी था मृतक, कोई काम ढूढ़ने को कह घर से निकला था 

आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी युवक के आत्मदाह कर लेने से गांव में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को दिन के लगभग 10 बजे उक्त युवक ने गांव से करीब डेढ किलो मीटर दूर कलीचाबाद नहर के किनारे अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। गंभीर रूप से जलकर घायल युवक अवधेश चौहान (22) पुत्र सिपाही लाल चौहान को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गये जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन अभी कहीं ले जाने की सोच ही रहे थे कि उसकी मृत्यु हो गई। पिता सिपाही लाल चौहान तथा उसका एक बडा भाई मुंबई में रहते हैं। वह घर पर माता के साथ रहता था। बहन की शादी हो चुकी है। अवधेश घर पर अपनी मां के साथ रहता था। अवधेश कोई काम नहीं करता था। इस बात को लेकर अक्सर उसके घर में विवाद होता था। तीन दिन पूर्व वह कहीं मजदूरी करने गया हुआ था। इसके बाद काम बंद हो जाने पर घर पर था। बताया जाता है कि अवधेश के पिता ने उसे मुंबई से फोन करके फटकार लगाई थी। इसके बाद वह शुक्रवार की सुबह अपनी मां से काम ढूंढने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह करीब दस बजे मोलनापुर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित कलीचाबाद नहर के पास गया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। अवधेश आग का गोला बनकर जल रहा था। यह दृश्य उधर से गुजर रहे एक वृद्ध ने देखा तो शोर मचाते हुए गांव जाकर लोगों को बताया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आनन-फानन में अवधेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लोग उसे ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौत हो गई। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि उसका मानसिक रूप से परेशान था। लाश पीएम को भेजवा दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment