राजीव गांधी के आदर्शों का रास्ता अभी पूरे देश में कांग्रेस परिवार का पथ प्रदर्शन कर रहा है - प्रवीण कुमार सिंह , जिला अध्यक्ष ,कांग्रेस पार्टी आजमगढ़
आजमगढ़ : कांग्रेस की ओर से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के जाफरपुर स्थित आवास पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद 21 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निनिंदा करते हुए सरकार को चुनौती दी कि ताकत हो तो हम सभी कांग्रेसियों को जेल भेजकर दिखाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी नेक दिल इंसान थे। विपरीत हालात में उन्होंने देश की बागडोर संभाली और संचार क्रांति से लेकर पंचायती राज समेत 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिया। राजीव गांधी के आदर्शों का रास्ता अभी पूरे देश में कांग्रेस परिवार का पथ प्रदर्शन कर रहा है। रवीकांत त्रिपाठी, अजीत राय, विवेक राय, आशुतोष सिंह, रजत, विनीत मिश्रा, अमर बहादुर यादव, शुभम पांडेय, ओमकार पांडेय, आशुतोष द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, सुरेंद्र तिवारी आदि रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment