.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विडियो कान्फ्रेसिंग से सीधा संवांद किया

जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों मंडल अध्यक्षों,बूथ कार्यकर्ताओं से वार्ता कर राहत कार्यों में संगठन की सक्रियता पर जोर दिया 

आजमगढ़ :  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने शनिवार को कोरोना वायरस संकट के दौरान अपनी बूथ स्तरीय प्राथमिक ईकाई से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सीधे संवाद के अभियान की शुरुआत करते हुए उन्हें सेवा व राहत कार्यो के साथ संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया। आगामी 14 मई तक चलने वाले इस सभी प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पांचों विधानसभा के सेक्टर संयोजकों सेक्टर प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता कर सबका हालचाल पुछते हुए गतिविधियों की जानकारी और कोरोना महामारी काल में बूथ स्तर पर किये गये राहत कार्यो की जानकारी लिया। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक आरोग्य सेतु ऐप्स को डाउनलोड करवाने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट काल में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी वर्गो तक पहुंचाने का दायित्व हम भाजपा कार्यकर्ताओं का है। आप सभी को फिजीकल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। आप सभी लाकडाउन का पालन करते हुए अपने आस पास के जरुरतमंदों की मदद करने कार्य करते रहे। कोई भूखा ना रहें इसकी चिंता भी करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, आनन्द सिंह विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment