.

.

.

.
.

आजमगढ़: लॉक डाउन में गायक राजेश रंजन फेसबुक पर लोगों का कर रहे हैं लाइव मनोरंजन

जिले के लोकप्रिय गायक हैं राजेश रंजन, प्रतिदिन रात्रि 7 से 9 के बीच अलग अलग अंदाज में गीत सुनाते है

आजमगढ़: लॉक डाउन में लोग घरों में कैद हैं उनका समय बेहतर कैसे कटे इसके लिए आजमगढ़ जिले के निवासी और पूर्वांचल के लोकप्रिय गायक राजेश रंजन लॉक डाउन के पहले दिन से ही लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए प्रतिदिन 1 से 2 घंटा फेसबुक पर लाइव आकर गीतों के माध्यम से मनोरंजन कर रहे है। ऐसा अनूठा प्रयोग करने पर उन्हें फेसबुक पर ढेर सारे लाइक कमेंट और शेयर मिल रहे हैं। राजेश रंजन हर दिन अलग थीम पर तो किसी दिन दोस्तों की फरमाइश पर गीत सुनाते हैं। वह प्रतिदिन रात्रि 7 से 9 के बीच अलग अलग अंदाज में गीत सुनाते है।ं कभी भोजपुरी तो कभी हिंदी फिल्मी गीत, पारंपरिक गीत, चैता, भक्ति गीत, सुनाते हैं। अब तो यह हाल है की श्रोताओं को इनके लाइव आने का इंतजार रहता है। जिससे घर में रह रहे लोगों का अच्छा टाइम पास हो जाता है और संगीत प्रेमी लोगों को काफी सुकून महसूस होता है।
बताते चलें कि राजेश रंजन को अब तक कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। अभी हाल ही में उन्हें आजमगढ़ महोत्सव में सम्मानित किया गया। राजेश रंजन प्रत्येक दिन बाबा भवर नाथ के दरबार में सुबह आरती मंडली के साथ शामिल होते हैं। उसके बाद बैकुंठ धाम मंदिर, ब्रह्म स्थान पर पोखरे में मछलियों को बिस्कुट लाई आदि खिलाते हैं। वह कलाकारों के हित के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और उनका हर संभव मदद करने की कोशिश करते जो जनपद के कलाकारों के लिए एक मिसाल है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment