.

.

.

.
.

आजमगढ़: शहर कोतवाली: संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

मृतका के भाई ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप 

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली आसिफगंज मुहल्ले में मंगलवार की सुबह एक 27  वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पति से लम्बी पूछताछ भी हुई । मृतका के मायके पक्ष ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाया है। मृतका नेहा पत्नी प्रतीक जालान की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका भदोही शहर निवासी स्व.राजेन्द्र अग्रवाल की पुत्री थी। मंगलवार की अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे फांसी  लगा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल के के गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।  मृतका का एक दस माह का बेटा भी है। मृतका के भाई नितेश कुमार जालान ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग रुपये व कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आठ माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों से पंचायत हुई थी। इसके बाद भी प्रताड़ित किया जाता था। लॉकडाउन के कारण सभी लोग घर पर रह रहे थे। जिससे परिवार में विवाद और बढ़ गया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा की हत्या कर दी। नगर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। दहेज़ हत्या का आरोप 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment