.

.

.

.
.

पका हुआ भोजन बांट रहे भारत रक्षा दल की मदद को घरों से निकली महिलाएं

लॉक डाउन में जरूरतमन्दो को भोजन पंहुचा रहे हैं संगठन के कार्यकर्ता

पुरुषों की मेहनत देख पड़ोस की महिलाओं ने आगे आ कर भोजन पकाने में मदद शुरू किया

आजमग़ढ़ : लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए भोजन पकाने में लगातार लगे पुरुषों की मदद के लिए शनिवार को बड़ी संगत के साथ अन्य महिलाएं भी घरों से बाहर निकल गईं। बिना कहे सुबह ही संगठन कार्यालय पहुंचकर खुद पूड़ी तैयार करने का प्रस्ताव रखा तो संगठन के लोगों ने उनका स्वागत किया। कटरा स्थित भारत रक्षा दल के कार्यालय को लॉकडाउन के दौरान जनता कैंटीन में तब्दील कर दिया गया है। वहां लॉकडाउन के दिन से ही भोजन बनाया जा रहा है। भोजन पका पाने में असमर्थ लोगों को पका भोजन उपलब्ध कराने को संकल्पित संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन को देखते हुए कटरा मुहल्ले की महिलाओं ने कैंटीन पर पंहुच कर श्रमदान करते हुए पूड़ी बेलने का कार्य किया। महिलाओं ने कहा कि हम लोग कई दिनों से देख रहे हैं कि दल के लोग दिन-रात काम कर रहे हैं। हम लोगों ने भी तय किया है कि अपने घर का कार्य निपटाकर इन लोगों का साथ देंगी। सब्जी रात में ही काट देंगी और दिन में रोटी या पूड़ी बनाएंगी। महिलाओं का साथ मिलने से उत्साहित कार्यकर्ता ने कहा कि कभी-कभी हमें लोगों तक खाना पहुंचाने में देर हो जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment