.

.

.

.
.

आजमगढ़: रास्ते के विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

खूनी संघर्ष में 03 गंभीर घायल ,आरोपित हिरासत में, लाइसेंसी बंदूक बरामद

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में हुई घटना 

सगड़ी (आजमगढ़) : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में गुरुवार को पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पक्षकारों में जमकर लाठी, डंडे चलने के दौरान गोली भी चल गई। गोली लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। तीन लोग चोट लगने से बुरी तरह जख्मी हैं। पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर लाईसेंसी बंदूक बरामद कर लिया है। खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी रामाुनज सिंह (55) पुत्र पारस सिंह शिक्षक हैं। उनका अपने पट्टीदार राजीव सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष के दौरान चली गोली में रामानुज को गोली लग गई। गोली चलने के बाद मची अफरातफरी के बीच रामानुज को परिजन लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। लाठी, डंडे के हमले से तीन अन्य लोग घायल हो गए। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह, सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद, बिलरियागंज थानाध्यक्ष मनोज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। एसओ के मुताबिक मुख्य आरोपित राजीव सिंह समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज कराया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment