.

.

.

.
.

भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आगमन को लेकर की तयारी बैठक

07 मार्च को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का कार्यक्रम, होगा जोरदार स्वागत-  इस्माईल फारूकी,महामंत्री , भाजपा युवा मोर्चा 

आज़मगढ़: शुक्रवार को शहर स्थित भाजपा कार्यलय में 7 मार्च को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के जनपद में आगमन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री इस्माईल फारूकी ने अपने सम्बोधन में कहा की 7 मार्च को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का जनपद में आगमन हो रहा। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए हमारे आज़मगढ़ और लालगंज के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। श्री फारूकी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का भंवरनाथ चौराहे पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा और उसके बाद नेहरु हाल पहुंच कर वह प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए कमर कस ली है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलामहामंत्री इस्माईल फारूकी, जिलाउपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह,एकलव्य पांडेय, श्याम विक्रम यादव,अंकुर राय, पप्पू चौहान, सूर्यप्रकाश सिंह, गोपाल राय, चन्द्रकान्त त्रिपाठी, अर्जुन पांडेय,पंकज सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, मनोज सहानी, विनोद सहानी, आनन्द राय,अवनीश तिवारी,रजनीकांत त्रिपाठी ,गौरव मिश्रा,बालचंद्र सहानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment