.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा ने केन्द्र,प्रदेश सरकार द्वारा 2020-21 के बजट पर विचार गोष्ठी आयोजित किया

प्रदेश सरकार ने अपने बजट से सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को साधने का प्रयास किया है -सुभाष यदुवंश, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, भाजपा 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी  द्वारा नेहरू हाल में केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा 2020-21 के बजट पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश मौजूद रहे। बजट पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किया गया है। बजट के माध्यम से सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को साधने का प्रयास किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ , सहारनपुर और अलिगढ में तीन नये राज्य विश्वविद्यालय के लिए धन का आवंटन किया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस फारेंसिक युनिवर्सिटी की स्थापना भी प्रस्तावित है। युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना और युवा उद्यमिता विकास अभियान प्रारंभ करने का एलान किया गया है।इस योजना के तहत युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण के साथ साथ, 2500 रुपये मासिक प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक देश के सबसे लम्बे एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाख का निर्माण लक्ष्य और 6240 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के लिए 5791 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मनरेगा की विभिन्न योजनाओं के लिए 4800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। जल शक्ति व नमामी गंंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के लिए 6000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपए और काशी विश्वनाथ कारिडोर के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। गन्ना कीमत 325 रु प्रति कुंतल, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा के नाम से नई योजना जिसके लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए । जिसका लाभ मूल किसानों के अलावा बंटाई किसान भी ले सकते हैं पीएम आरोग्य योजना के लिए 6400 करोड़ रुपए आवंटित। हर जिले में जन औषधि केन्द्र खोलने का प्रावधान किया गया है। 187 करोड रूपए से लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना। जैसे तमाम प्रावधान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश जी का जनपद आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर धनश्याम पटेल, शिवनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, प्रेम प्रकाश राय, डा. श्याम नारायण सिंह, दुर्ग विजय यादव, लक्ष्मण मौर्या, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, अजय सिंह, हनुमंत सिंह, नागेन्द्र पटेल, सुरज श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल, मयंक गुप्ता, महेंद्र मौर्या, पूनम सिंह, सचिदानंद सिंह, विभा बरनवाल, पूरूषार्थ सिंह, राजेश राजभर, श्रीकृष्ण तिवारी, नन्हकूराम सरोज, अरविन्द राय, नागेन्द्र पटेल, श्रीकृष्ण पाल, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, अखिलेश चन्द्रा, पंकज सिंह कौशिक, समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment