.

.

.

.
.

आजमगढ़: लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर सपाइयों ने भव्य स्वागत किया


लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता गाॅव-गाॅव जाकर अखिलेश यादव की नीतियों को बतायेगा- डा0 रामकरन निर्मल

आजमगढ़: समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। डा0 निर्मल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार आगमन पर लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों में जबरदस्त उल्लास था।
कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा0निर्मल ने कहा कि भाजपा देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। भाजपा नाथुराम गोडसे के सपनों को पूरा कर रही है। महात्मा गाॅधी के सत्य अहिंसा के रास्ते से ही देश की एकता व अखण्डता सुरक्षित रहेगी। देश में ही नहीं दुनिया में हिंसात्मक राजनीति का विरोध हो रहा है तथा महात्मा गाॅधी के अहिंसात्मक रास्ते पर चलने के लिए मजबूर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की बातें करती है। आज वह धर्म व जाति-जाति में लड़ाकर नफरत का बीज बो रही है। आज पूॅजीपति मालामाल हो रहा है व गरीब-गरीब होता जा रहा है। संविधान के मूल उद्देश्यों को समाप्त कर मनुवाद व हजारों वर्ष की पुरानी व्यवस्था को लागू करना चाहती है। भाजपा के शासन में मॅहगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसान, गरीब व मजदूर दो जून की रोटी के लिए मोहताज होते जा रहे हैं। इनके नेता असंसदीय अमर्यादित बातें करके दंगा करा रहे हैं। दिल्ली में जो घटना हो रही है, उसका परिणाम है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सभी वर्ग की बात करते हैं तथा अपने शासनकाल में उन्होंने विकास का नया माडल पेश किया था।
डा0 निर्मल ने कहा कि लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता गाॅव-गाॅव जाकर अखिलेश यादव की नीतियों को बतायेगा।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हत्या, बलात्कार, छिनैती व दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। स0पा0 गाॅव-गाॅव व घर-घर जायेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष आमिर गुड्डू तथा संचालन छात्रसभा के निवर्तमान अध्यक्ष आशीर्वाद यादव ने किया।
इस अवसर पर शिशुपाल सिंह, रईस, अलकमल, गोल्डेन, केदार, बेलाल, राजेश यादव, रामआसरे चैहान, देवनाथ साहू, दुर्गेश यादव, पप्पू यादव, जोरार खान, मेराज अहमद, वेदप्रकाश यादव, अजीत कुमार राव, पंकज राजभर, सूरज राजभर, कमलेश आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment