.

.

.

.
.

आजमगढ़:बिलरियागंज घटना में जिला जेल में बन्द लोगों से मिले सपा विधायकगण और नेता

पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रूका तो समाजवादी पार्टी धरना व प्रदर्शन पर मजबूर होगी- सपा नेता 

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बिलरियागंज का दौरा करेगा

आजमगढ़। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बिलरियागंज घटना में जिला जेल में बन्द लोगों से मिलने गये। मिलने के बाद नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि बिलरियागंज घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाई बर्तानिया हुकूमत को भी मात दे रही है। पुलिस द्वारा इनाम घोषित जाना और रात्रि में की गयी दबिश से यह प्रतीत होता है कि सरकार के इशारे पर पुलिस दमनात्मक रास्ता अख्तियार कर रही है। जिसको समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। घटना में सम्मिलित महिलाओं को जिस तरह रात्रि में गोली, डण्डे का इस्तेमाल कर वहाॅ से हटाया गया वह कानून व्यवस्था के विपरीत है। वे लोग अराजक व गुण्डे नहीं थे जिस पर पुलिस बल प्रयोग कर रात्रि में दुव्र्यवहार किया। नाबालिक बच्चों को भी पकड़कर थाने लेजाकर बुरी तरह पुलिस से पीटा। संविधान ने लोगों को असहमति व्यक्त करने का अधिकार दिया है। उसको दमन से दबाना संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। यदि पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रूका तो समाजवादी पार्टी धरना व प्रदर्शन पर मजबूर होगी।
सी0ए0ए0 व एन0पी0आर0 के समर्थन में भाजपा के लोग बिना परमीशन के प्रचार कर रहे हैं और अन्य दलों को अपनी बात रखने के लिए परमीशन माॅगा जा रहा है। जनपद में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यदि पुलिस इसके बारे में सोचती तो शायद जनता को राहत मिलती।
समाजवादी पार्टी ने घटना की तथ्यगत रिपोर्ट तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री, रामजतन राजभर एम0एल0सी0, संग्राम यादव विधायक, नफीस अहमद विधायक, राकेश यादव एम0एल0सी0, सुबाष राय विधायक, बिलरियागंज का दौरा करेगा। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment