.

.

.

.
.

आजमगढ़: सपा नेता स्व. कैलाश चन्द यादव के त्रयोदशाह पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित हुई

सपा के गठन के समय से आजीवन कोषाध्यक्ष रहे स्व. कैलाश चन्द यादव मुलायम सिंह के विश्वास पात्र सहयोगी रहे 

आजमगढ़: सपा नेता स्व. कैलाश चन्द यादव के त्रयोदशाह पर उनके पैतृक आवास चकभाई खां पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। उपस्थित जनों ने स्व. यादव के निधन को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति बताया।
श्रद्धाजंलि सभा में प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि स्व कैलाश यादव का जन्म 16 जुलाई 1947 को चकभाई खां गांव में हुआ। वेस्ली इंटर कालेज, आजमगढ़ से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात समाजसेवा व राजनीति से जुड़े रहे। इस दौरान सदैव शोषितों व वंचितों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। वह लम्बे समय तक राजनीति से जुड़े रहे। चौधरी चरण सिंह के किसान आंदोलन से प्रभावित होकर दलित, मजदूर, किसान पार्टी और कालान्तर में लोकदल के माध्यम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। 1993 में समाजवादी पार्टी के गठन के समय जिला कोषाध्यक्ष बनने वाले स्व यादव आजीवन इस पद पर रहकर मुलायम सिंह यादव के विश्वास पात्र सहयोगी रहे। स्पष्टवादिता, ईमानदारी, सादगी के कायल स्व कैलाश चन्द यादव पार्टी कार्यकर्ता में मैनेजर साहब के नाम से प्रसिद्ध थे।
श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, रमाकांत यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, बेचई सरोज, अखिलेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रसपा प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव, लालगचन्द, अरूण पाठक, प्रेम पाइक, पतिराम यादव, बबिता चौहान, चन्द्रपाल सिंह यादव, मनीष यादव, कमला यादव, देवनाथ, रामजग पूर्व विधायक, विजय, कमलेश आर्य, गुलाब चौहान, श्रीकृष्ण यादव, सुभाष जैसवारा, प्रमोद यादव , रणधीर मौर्य, धर्मेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment