.

.

.

.
.

कप्तानगंज : महिला ने फंदे पर लटक जान दी,दहेज प्रताड़ना एवं आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

मृतका के पिता की तहरीर पर 05 ससुराली नामजद, दो हिरासत में  

आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में एक महिला ने शनिवार सुबह घर के एक कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीँ मृत महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है।
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के अंगराघाट गांव के रामकुमार की पुत्री सुमन देवी (35) की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व कल्यानपुर गांव के मानसिंह के साथ हुई थी। सुमन के दो पुत्र सोनू (12) व राजू (8) हैं। मानसिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में रहते थे। पति-पत्नी किसी कंपनी में नौकरी भी करते थे। परिजनों के मुताबिक सुमन अपने पति व बच्चों के साथ घोसी से शुक्रवार को घर आई थी। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे किसी बात से नाराज होकर सुमन अपने कमरे में गई। छत के चुल्ले में रस्सी के सहारे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भनक लगी तो ससुराल के लोग एवं पुलिस पहुंच गई। सुमन के पिता ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मानसिंह, सास मानपति देवी, ससुर मूलचंद, जेठ राम सिह, जेठानी सुमित्रा देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment