.

.

.

.
.

आजमगढ़ : महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़ : महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बोले महंगाई ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। खाने-पीने के सामान से लेकर गैस, पंट्रोल महंगे हो गए हैं। इससे आमजन परेशान है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और महंगाई पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला भारती के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में महंगाई बढ़ती जा रही है। खाद्य वस्तु, गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य सामानों के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में कम दर पर सिलेंडर मिलता था लेकिन अब 935 रुपये में लोगों को खरीदना पड़ रहा है। सरकार ने आम गरीब महिलाओं को पुराने दौर में लाकर खड़ा कर दिया है। महिलाएं चूल्हे पर ही खाना बनाने को मजबूर हो गई हैं। इसके लिए कांग्रेस की ओर से जनहित में आंदोलन चलाया जाएगा और सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में उर्मिला, मुन्नी देवी, रेखा, संध्या, शीतल, इसरावती देवी, लीला, मालती, मंजू, कुशुम व अनीता आदि शामिल थीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment