.

.

.

.
.

आजमगढ़: खान-पान के पत्तलो पर महान विभूतियों की तस्वीर के प्रयोग और बिक्री पर आपत्ति जताई

हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग किया 

आजमगढ़: खान-पान के पत्तलो पर महान विभूतियों की तस्वीर के प्रयोग और बिक्री पर आपत्ति जताते हुए भाजपा जिला मत्री हरिवंश मिश्रा द्वारा एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। जिसमे हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने की मांग किया गया।
एसपी को दिये गये ज्ञापन में जिला मंत्री हरिवश मिश्रा ने बताया कि शहर क्षेत्र के कई दुकानों में खान-पान में प्रयुक्त होने वाले दोना, पत्तलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद समेत हिन्दू धर्म के महान विभूतियों का चित्र अंकित के साथ बिक्री जोर-शोर से किया जा रहा है। इन पत्तलों और दोना आदि को खान-पान में प्रयुक्त किया जा रहा हैं। इसके बाद ऐसे पत्तल, दोना को कूड़ा के रूप में डेस्टबिन में फेंका जा रहा है। जो हमारे महान विभूतियों का अपमान है। ऐसे कृत्य से साजिश के तहत आजमगढ़ की फिजा बिगाड़ने व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। महान विभूतियों का अपमान और हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाये ताकि जनपद की फिजा में जहर घोलने वालों की मंशा कभी सफल न हों सकें।
विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह साधू ने बताया कि पूर्व में भी रमायण की चौपाईयां लिखित कागज के दोना का इस्तेमाल किये जाने की शिकायत की गयी थी। समय रहते पुलिस ने एक्शन लिया और ऐसे दोना, पत्तल जब्त किये गये थे लेकिन कुछ ही दिनों बाद मामले को ठंडे बस्ते में कर दिया गया जिसके बाद पुनः आराजक तत्व सक्रिय है। अगर समय रहते उक्त विषय पर कठोर कार्यवाही नहीं किया गया तो जनपद में कोई बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है। लिहाजा मामले को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया गया। इस अवसर अरूण कुमार सिंह साधू, हलघर दुबे, मनोज गिरी, अनुराग सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्त, सतीश, विनोद आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment